Thursday, 3 January 2019

सेंट्रल यूनिवर्सिटी के ने नेड पोर्टल पर 6000 से अधिक छात्रों के सर्टिफिकेट उपलब्ध कराए हैं ।

सेंट्रल यूनिवर्सिटी के ने नेड पोर्टल पर 6000 से अधिक छात्रों के सर्टिफिकेट उपलब्ध कराए हैं ।


दुनिया के किसी कोने से छात्र अब अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं, या नौकरी पाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं ।
 केंद्र सरकार ने डिजिटल इंडिया अभियान के तहत विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के साथ मिलकर राष्ट्रीय शैक्षणिक योजना की शुरुआत की है ।

इसके अंतर्गत छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक रिकॉर्ड प्रमाण पत्र और उपाध्याय डिजिटलाइज और मैं नेड पोर्टल पर उपलब्ध रहेंगे ।
 छात्र किसी भी समय नेड पोर्टल पर  अपना अकाउंट में लॉग-इन करके अपने प्रमाण पत्र को ई प्रमाण पत्र के रूप में देख सकता है।
 और 27 वर्ष की उम्र तक एक बार निशुल्क डाउनलोड कर प्रिंट भी निकाल सकता है।
 संबंधित छात्र-छात्राएं ना केवल यह सर्टिफिकेट के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं बल्कि नियोजक यदि उन्हें किसी नियोजक के द्वारा रोजगार दिए  जाने समय उपाधि के सत्यापन कर सकते हैं ।

 इसके लिए छात्रों के नियोजक को भी नेड पोर्टल पर अकाउंट बनाकर लॉगइन करना होगा, तथा संबंधित छात्र-छात्राओं को अपने अकाउंट के माध्यम से नियोजक को सत्यापन हेतु अधिकृत करना होगा ,सीयू ने सत्र 2015-16 से लेकर  2017 -18 के समस्त स्नातक, स्नातकोत्तर एवं शोध उपाधियों के 6253 डाटा नेड एनएसडीएल पोर्टल पर अपलोड कर दिए है।
आने वाले दिनों में सभी सत्र के छात्रों के सर्टिफिकेट एनएसडीएल पर डालने की योजना है।।।

Thursday, 20 December 2018

बैंकों की हड़ताल आज आज से 5 दिन बंद रहेंगे बैंक ।

बैंकों की हड़ताल आज आज से 5 दिन बंद रहेंगे बैंक

आईबोक की 21 और 26 दिसंबर के 2 दिनों की हड़ताल ने, व्यापारियों उद्योगपतियों के साथ साथ आम लोगों की बेचैनी भी बढ़ा दी है। 

हरताल 1 दिन की होती तो विशेष फर्क नहीं पड़ता । लेकिन बैंक कर्मियों ने सोची समझी रणनीति के तहत 21 दिसंबर को चुना है। 21 दिसंबर को शुक्रवार है शनिवार को महीने की चौथे शनिवार और रविवार 23 दिसंबर को वैसे भी बैंक बंद रहते हैं ।
3 दिनों तक बैंक बंद रहने के बाद सोमवार 24 दिसंबर को बैंक खुलेंगे जरूर ।
लेकिन 3 दिनों तक बैंक बंद होने के बाद कितना काम हो पाएगा सोचने की बात है । उसके बाद 25 दिसंबर को क्रिसमस के कारण बैंको में एक बार फिर छुट्टी रहेगी ।
इतना ही नहीं 26 दिसंबर को आईबोक द्वारा बंद के आह्वान के बाद बैंक  एक बार फिर से बंद रहेंगे ।कुल मिलाकर 6 दिनो के बीच 5 दिनों तक लगातार अवकाश से अर्थव्यवस्था  का पूरी तरह चरमरा जाएगी ।
उपभोक्ताओं की समस्या और बढ़ेगी।

300 करोड़ का लंदन होगा प्रभावित।
वर्ष के अंतिम महीने में 5 दिन के अवकाश से शहर की अवस्था पूरी तरह से प्रभावित हो जाएगी ।
मोटे अनुमान के अनुसार इस दौरान करीब 300 करोड़ का लेनदेन प्रभावित होगा ।
उद्योग और व्यवसाय जगत बैंकों की बंदी से सकते में हैं ।
इस दौरान नहीं चेक जमा हो सकेंगे और ना ही आरटीजीएस का काम हो सकेगा ।
बैंकों के पूरी तरह से ऑनलाइन होने के कारण उद्योग जगत पुरी तरह से बैंकों के भरोसे हैं ।
5 दिनों के बंद के दौरान नहीं भरे जाएंगे टी एम में पैसे
21 दिसंबर को हड़ताल और 22 को चौथा शनिवार कथा रविवार को अवकाश के कारण एटीएम में नकदी नहीं भरी जाएगी ।
बैंकर्स का कहना है कि शहर एवं आसपास के सभी 400 एटीएम गुरुवार की रात भर दिए गए हैं । अभी इनमे रुपए 24 दिसंबर को ही भरे जाएंगे ।

इन कारणों से हो रही हड़ताल ।
ऑल इंडिया बैंक ऑफीसर्स कनफेडरेशन द्वारा 21 दिसंबर को होने वाली अखिल भारतीय हड़ताल के संबंध में आईबोक के प्रदेश सहायक महासचिव ललित अग्रवाल का कहना है कि तीन लाख से अधिक अधिकारी स्केल 1 से लेकर स्केल 7 के लिए पूर्ण मंडेड चार्टर्ड ऑफ डिमांड के अनुरूप वेतन समझौते ।
काम के बढ़ते दबाव के बचाव के लिए 5 दिन के वर्किंग एनपीएस के बदले पुरानी पेंशन में फैमिली पेंशन अपडेशन, एनपीए वसूली व कोर बैंकिंग जोर देने और सबसे खास बैंकों के मर्जर के विरोध में किया जा रहा है।

Wednesday, 19 December 2018

अब आधार कार्ड के लिए दबाव डालने पर एक करोड़ तक लगेगा फाइन ।

अब आधार कार्ड के लिए दबाव डालने पर एक करोड़ तक लगेगा फाइन ।

पहचान और पते का प्रमाण के तौर पर आधार कार्ड के लिए दबाव बनाने पर बैंक और टेलीकॉम कंपनियों को एक करोड़  रुपए तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है ।
आधार कार्ड की अनिवार्यता को लेकर केंद्र सरकार ने ये फैसला लिया है।

Friday, 14 December 2018

दो हजार, पांच सौ और दो सौ रुपये के नये नोट प्रतिबंधित कर दिए गए हैं.

भारत सरकार ने नोटबंदी का ऐलान के बाद भारत की नई करेंसी नेपाल में गैरकानूनी घोषित कर दी गई है. 


नेपाल में आज (शुक्रवार) से दो हजार, पांच सौ और दो सौ रुपये के नये नोट प्रतिबंधित कर दिए गए हैं.
अब इस मुद्रा को अपने साथ  नेपाल लेकर जाना, और अपने पास रखना गैर कानूनी होगा। नेपाल के संचार और सूचना मंत्री गोकुल प्रसाद बास्कोटा ने (13 दिसंबर) देर रात इसकी पुष्टि की है।

नेपाल की कैबिनेट ने तत्काल प्रभाव से इस आदेश को लागू करने का आदेश दिया है.


इस फैसले का सीधा असर नेपाल के पर्यटन पर पड़ेगा।
भारतीय पर्यटकों को भी इससे काफी असुविधा होगी।

भारत में जारी हुए 200, 500 और 2000 के भारतीय नोटों को नेपाल सरकार ने मान्यता तो नहीं दी थी लेकिन अब तक उसने इसे गैरकानूनी भी नहीं घोषित किया था ।


नेपाल के बाजार में ये नोट अभी तक चल रहे थे. लेकिन अब नेपाल सरकार ने नई भारतीय करेंसी को गैरकानूनी घोषित कर दिए।
और  इनका प्रचलन पूरी तरह बंद कराने का फैसला किया है।

अब भारतीयों को नेपाल में इस्तेमाल के लिए 100-50 या अन्य छोटे नोट ले जाने होंगे ।
या फिर उन्हें नेपाल बॉर्डर पर ही नए भारतीय नोटों को नेपाल की करेंसी से बदलना होगा।
भारतीय मुद्रा नेपाल में आसानी से चलती थी. नेपाल सरकार का भी मानना है कि इसका प्रभाव नेपाल के पर्यटन उद्योग पर पड़ेगा, लेकिन देशहित में यह फैसला जरूरी था.

Friday, 30 November 2018

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक में अगर आपका बैंक खाता है तो यह आपके लिए जरूरी खबर है ।

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक में अगर आपका बैंक खाता है तो यह आपके लिए जरूरी खबर है। 



स्टेट बैंक 30 नवंबर को जहां अपनी दो सेवाएं बंद कर रहा है वहीं दो सेवाओं की अंतिम तिथि खत्म होने जा रही है अगर आप का भी बैंक खाता है तो आपको सतर्क होने की आवश्यकता है । नहीं तो बाद में आप को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है ।

अगर आप नेट बैंकिंग सवाल करते हैं तो अपना मोबाइल नंबर बैंक खाते से 30 नवंबर तक जरूर जुड़वा लें ऐसा नहीं करने वालों की नेट बैंकिंग 1 दिसंबर से रोक देगा इस बारे में बैंक की ओर से नोटिफिकेशन भेजे ग्राहकों को जागरूक किया जा रहा है।

 स्टेट बैंक अपना मोबाइल वॉलेट sbi buddy 1 दिसंबर से बंद कर रहा है इसलिए जिन ग्राहकों के पैसे इन वालेट  में पड़े हैं वह इसे अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करा ले नहीं तो बाद में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।